Reality Of Sports: हेटमायर ने की भारतीय गेंदबाजों की धुनाई, छक्कों-चौकों की बरसात कर विवियन रिचर्ड्स-लारा को पीछे छोड़ा

Sunday, 21 October 2018

हेटमायर ने की भारतीय गेंदबाजों की धुनाई, छक्कों-चौकों की बरसात कर विवियन रिचर्ड्स-लारा को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी। यहां खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने छक्कों-चौको की बरसात कर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए शुरुआती विकेट तो जल्दी मिल गए लेकिन उसके बाद शिमरन हेटमायर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। हेटमायर ने पहले 74 गेंदों में 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से तूफानी शतक जड़ा। यही नहीं उन्होंने अपने इस शतक से वेस्टइंडीज के कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2AklTDu

No comments:

Post a Comment

टीम इंडिया ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, जसप्रीत बुमराह को मिली जगह

श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से ...