दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के मुंह से जीत छीनने वाले वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज शाई होप ने मैच के बाद बड़ा बयान दिया। मैच के बाद होप ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि उमेश यादव आखिरी गेंद वाइड यॉर्कर फेंकेगे। उमेश यादव ने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर फेंकी थी जिसे होप ने चार रनों के लिए भेजकर मैच टाई कर दिया था। होप ने कहा, 'आखिरी गेंद के बारे में मुझे पता था कि वो वाइड यॉर्कर आने वाली है और मुझे सिर्फ उस पर बल्ला लगाना है। हालांकि मैं ज्यादा अच्छे से शॉट नहीं खेल सका लेकिन मैंने गेंद पर उतना बल्ला जरूर लगा दिया जिससे हम हारने से बच गए।'from India TV: sports Feed https://ift.tt/2CAVS4B
No comments:
Post a Comment