पुणे। मार्लन सैमुएल्स (तीन विकेट) की अगुआई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भारत के बल्लेबाजी क्रम को रोकते हुए यहां शनिवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 43 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी कर ली। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन भारतीय टीम इस लक्ष्य का हासिल नहीं कर पाई और 47.4 ओवरों नें 240 रनों पर ही ढेर हो गई। विंडीज के लिए शाई होप ने 95 और अंत में एशले नर्स की 22 गेंदों में 40 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2z8ZiYX
No comments:
Post a Comment