क्रिकेट के खेल में स्पॉट फिक्सिंग कोई नई बात नहीं है। लेकिन पिछले कुछ सालों में आईसीसी ने फिक्सिंग के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। लेकिन अल जजीरा की एक डॉक्यूमेंट्री ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। रविवार को अल जजीरा ने एक डॉक्यूमेंट्री में कई अंतरराष्ट्रीय मैच फिक्स होने की बात की। डाक्यूमेंट्री में अनील मुनव्वर नाम के आरोपी ने बड़ा खुलासा करते हुए साल 2011 से लेकर 2012 तक भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई मैचों को फिक्स बताया । अनील के मुताबिक इस दौरान छह टेस्ट, छह वनडे और टी20 विश्व कप के 3 मैचों में फिक्सिंग हुई थी।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2NYFexX
No comments:
Post a Comment