विशाखापट्टनम। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। विराट ने इस मामले में उस सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा है जिनका बल्ला कभी बल्लेबाजी का प्रत्येक रिकार्ड अपने नाम करने के लिये आतुर रहता था। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी नाबाद 157 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की जिसके लिये उन्हें इस मैच से पहले 81 रन की दरकार थी। कोहली 212वें वनडे मैच की 205वीं पारी में 10,000 रन पूरे करके सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम पर था जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में उनके बाद सौरव गांगुली (263 पारियां), रिकी पोंटिंग (266), जाक कैलिस (272), महेंद्र सिंह धोनी (273), ब्रायन लारा (278) का नंबर आता है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2JfP9OO
No comments:
Post a Comment