Reality Of Sports: कभी-कभी लगता ही नहीं कि कोहली इंसान है: तमीम इकबाल

Tuesday, 23 October 2018

कभी-कभी लगता ही नहीं कि कोहली इंसान है: तमीम इकबाल

दुबई। विराट कोहली की बल्लेबाजी के कायल बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने मंगलवार को कहा कि कभी-कभी लगता ही नहीं कि भारतीय कप्तान इंसान हैं। यहां ‘खलीज टाइम्स’ ने इकबाल के हवाले से कहा, ‘‘कभी-कभी मुझे लगता है कि वह इंसान नहीं है, ऐसा उसके प्रदर्शन के तरीके के कारण है। जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए उतरता है तो लगता है कि वह प्रत्येक मैच में शतक बनाएगा।’’   उन्होंने कहा, ‘‘वह जिस तरह खुद को फिट रखता है, जिस तरह अपने खेल पर काम करता है, वह अविश्वसनीय है। वह संभवत: तीनों प्रारूपों में नंबर एक है। वह ऐसा व्यक्ति है जिसे देखकर सराहा जा सकता है और उससे सीखा जा सकता है। मुझे लगता है कि वह शानदार है।’’   कोहली टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और सबसे कम पारियों में 10000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 81 रन दूर हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2AosKfh

No comments:

Post a Comment

पहले वनडे में जीत के बाद गदगद हुए कप्तान शुभमन गिल, कहा - 320 रनों का भी टारगेट चेज करने के लिए तैयार थे हम

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का भारतीय टीम ने काफी शानदार तरीके से आगाज किया है, जिसमें एजबेस्टन के स्टेडियम में खेले गए प...