Reality Of Sports: विराट कोहली ने पढ़े रोहित शर्मा की तारीफों के कसीदे

Sunday, 21 October 2018

विराट कोहली ने पढ़े रोहित शर्मा की तारीफों के कसीदे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा। दोनों ने शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई। टीम इंडिया की जीत के बाद कोहली ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और माना जब वो दूसरे छोर पर होते हैं तो बल्लेबाजी आसान हो जाती है। कोहली ने मैच के बाद कहा, "ये जीत हमारे लिए शानदार रही। मैं समझता हूं कि वेस्टइंडीज ने भी बेहतरीन बल्लेबाज की और 320 से ऊपर का लक्ष्य हमेशा मुश्किल होता है लेकिन हम जानते थे कि अगर एक अच्छी साझेदारी हुई तो हम मैच जीत जाएंगे।"

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PcAVni

No comments:

Post a Comment

टीम इंडिया ने ICC टी20 टीम रैंकिंग में हासिल की फिर नंबर-1 की पोजीशन, 13 दिनों में पलट दिया पूरा खेल

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को जीतने के साथ जहां सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है तो व...