पेरिस। भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत ने बुधवार को अपने-अपने वर्ग के मुकाबले जीतकर यहां जारी फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया जबकि समीर वर्मा पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। वर्ल्ड नंबर-10 साइना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जापान की साएना कावाकामी को 37 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-11, 21-11 से मात दी और प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अगले दौर में साइना जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी जिनके खिलाफ उनका करियर रिकॉर्ड 6-4 से होगा। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2RdAer7
No comments:
Post a Comment