भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। पहले मैच में आठ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली की टीम ने वेस्टइंडीज से मिले 323 रन के लक्ष्य को छोटा साबित कर दिया था। भारत ने रोहित शर्मा (नाबाद 152) और कोहली (140) के शतकों की मदद से 47 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2RaOgtn
No comments:
Post a Comment