पुणे: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वेस्टइंडीज के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने तीसरे वनडे मैच के नतीजे में अंतर पैदा किया। वेस्टइंडीज की टीम ने एक समय 227 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन एश्ले नर्स (40) और केमार रोच (15) के बीच 56 रन की साझेदारी की बदौलत नौ विकेट पर 283 रन बनाने में सफल रही। बुमराह ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मुझे लगता है कि एक इकाई के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की, 35वें ओवर तक हम काफी अच्छी स्थिति में थे। हां, अंत में हमने कुछ रन दे दिए, शायद इसने ही अंतर पैदा किया। कुल मिलाकर गेंदबाजी प्रदर्शन बुरा नहीं था। वे अच्छा खेले और आपको बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा। यह दोनों का संयोजन है।’’ from India TV: sports Feed https://ift.tt/2RhkKlO
No comments:
Post a Comment