Reality Of Sports: दस हजारी बनने पर बोले कप्तान कोहली- किसी खास का हकदार नहीं, देश का प्रतिनिधित्व करना ही बहुत बड़ा सम्मान

Thursday, 25 October 2018

दस हजारी बनने पर बोले कप्तान कोहली- किसी खास का हकदार नहीं, देश का प्रतिनिधित्व करना ही बहुत बड़ा सम्मान

नई दिल्ली। देश के लिये खेलना ‘किसी पर अहसान करना नहीं’ है और शायद यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस साल बिताने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली खुद को ‘कुछ विशिष्ट का हकदार’ नहीं मानते हैं। कोहली ने वनडे में 10,000 रन सबसे कम पारियों में पूरे करके सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा। उनका मानना है कि कुछ भी तयशुदा नहीं मानना चाहिए। कोहली ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘मेरे लिये देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत बड़ा सम्मान है और यहां तक कि दस साल खेलने के बाद भी मुझे ऐसा अहसास नहीं होता कि मैं किसी खास चीज का हकदार हूं। आपको तब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक रन के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी।’’ 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2RfYHfd

No comments:

Post a Comment

इंग्लैंड से सीरीज हार पर कप्तान अय्यर ने युवा प्लेयर्स को लेकर दिया बयान, कहा- यह बदलाव का दौर है, हम गलतियां करेंगे

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज को गंवा दिया है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में 9 विकेट से...