मुम्बई: अपने पिछले मैच में एफसी गोवा के हाथों 0-5 से करारी शिकस्त झेलने वाली मुम्बई सिटी एफसी टीम शनिवार को मुम्बई फुटबाल एरेना में दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में जीत की पटरी पर लौट आई। मुम्बई के लिए मोडोउ सोगोउ ने 30वें और अर्नाल्ड इसोको ने 77वें मिनट में गोल किए। इसोको ने ही पहले गोल में सोगोउ की मदद की थी। मुम्बई को 3-0 से जीत मिल सकती थी लेकिन रफाएल बास्तोस 51वें मिनट में मिली पेनाल्टी पर गोल नहीं कर सके। बास्तोस ने हालांकि दूसरे गोल में एसिस्ट के साथ अपनी उस गलती की भरपाई की। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2yFbJfu
No comments:
Post a Comment