Reality Of Sports: आईएसएल-5: 10 मैन नार्थईस्ट युनाइटेड ने जमशेदपुर को बराबरी पर रोका

Thursday, 25 October 2018

आईएसएल-5: 10 मैन नार्थईस्ट युनाइटेड ने जमशेदपुर को बराबरी पर रोका

गुवाहाटी। फारुख चौधरी द्वारा दूसरे हाफ की शुरुआत में किए गए शानदार गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी ने गुरुवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने चौथे मुकाबले में मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम हाफ टाइम के बाद से 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। दोनों टीमों का यह चौथा मैच था। इस ड्रॉ से मिले एक अंक की बदौलत हाईलैंर्डस नाम से मशहूर मेजबान टीम 10 टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। एफसी गोवा सात अंकों और बेहतर गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर है। बेंगलुरू एफसी के भी सात अंक हैं। जमशेदपुर छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PjFeNI

No comments:

Post a Comment

इंग्लैंड से सीरीज हार पर कप्तान अय्यर ने युवा प्लेयर्स को लेकर दिया बयान, कहा- यह बदलाव का दौर है, हम गलतियां करेंगे

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज को गंवा दिया है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में 9 विकेट से...