Reality Of Sports: आईएसएल: एफसी गोवा ने मुंबई सिटी एफसी को 5-0 से हराया

Wednesday, 24 October 2018

आईएसएल: एफसी गोवा ने मुंबई सिटी एफसी को 5-0 से हराया

गोवा। आक्रामक रणनीति के साथ खेल रही एफसी गोवा टीम ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी को 5-0 से हरा दिया। यह इस सीजन में गोवा की लगातार दूसरी और घर में पहली जीत है। दूसरी ओर, अपने घर में एफसी पुणे सिटी को 2-0 से हराकर नए सीजन में जीत का खाता खोलने वाली मुम्बई सिटी एफसी को सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ी। इस जीत से गोवा 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि अपने चौथे मैच के बाद मुंबई सिटी एफसी सातवें स्थान पर खिसक गई है।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2RacVyk

No comments:

Post a Comment

शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बने कप्तान श्रेयस अय्यर, पहली बार टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में गंवाए चार मुकाबले

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया ...