भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और टीम का इरादा इस मैच को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त को और ज्यादा करने का होगा। भुवनेश्वर और बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत ने दोनों मैचों में वेस्टइंडीज की टीम को 320 से ज्यादा रन बनाने का मौका दिया था। अब दोनों की वापसी से पावरप्ले और डेथ ओवरों में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले भारत को सिर्फ 16 वनडे और खेलने हैं। ऐसे में मिडिल ऑर्डर की अस्थिरता और निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव जैसे मसलों से कप्तान विराट कोहली को पार पाना होगा।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2yBgAOI
No comments:
Post a Comment