Reality Of Sports: विराट कोहली ने ठोका करियर का 37वां शतक, सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया

Wednesday, 24 October 2018

विराट कोहली ने ठोका करियर का 37वां शतक, सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन शतक ठोक डाला। कोहली के वनडे करियर का ये 37वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ छठा शतक है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में कोहली का ये लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में भी कोहली ने 140 रनों की पारी खेली थी। अब दूसरे वनडे में भी कोहली ने शानदार बल्लेबाजी कर अपना 37वां शतक ठोककर सचिन के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। आपको ये भी बता दें कि विशाखापट्नम के मैदान में कोहली के बल्ले से निकलने वाला ये दूसरा शतक है। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2OM7IQG

No comments:

Post a Comment

अमेरिका-कनाडा पर बैन बरकरार, फ्रांस पर भी गिरी गाज; मॉरीशस को मिली ICC की सदस्यता

अमेरिका और कनाडा के क्रिकेट बोर्ड की समस्याओं पर काफी देर तक बातचीत हुई। लेकिन आखिर में आईसीसी के अधिकारियों ने तय किया कि अभी जैसी स्थ...