भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। दूसरा वनडे मैच विशाखापट्नम में खेला जाएगा और 1 साल के बाद इस स्टेडियम में कोई मैच खेला जा रहा है। विशाखापट्नम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। इसके अलावा टीम इंडिया लाजवाब फॉर्म में भी चल रही है। पहले वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी और ऐसे में भारतीय टीम का इरादा एक बार फिर से उसी प्रदर्शन को दोहराने का होगा। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम चाहेगी कि वो इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करने में कामयाब हो। नमस्कार दोस्तो, इंडिया टीवी हिंदी आपको भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच की हर अपडेट से रूबरू कराएगा। आप यहां मैच का हर ऐक्शन सबसे तेज और सबसे पहले जान पाएंगे।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2D2pRTQ
No comments:
Post a Comment