Reality Of Sports: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, एमएस धोनी बाहर

Friday, 26 October 2018

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, एमएस धोनी बाहर

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टी20 टीम में कोई नया चेहरा तो नहीं है लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम के बाद कप्तान कोहली मैदान पर वापसी जरूर करेंगे। जी हां, दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से विराट कोहली को आराम दिया गया है। अब कोहली सीधे ऑस्ट्रेलिया में ही खेलते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी एमएस धोनी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मैच 21 नवंबर, दूसरा 23 नवंबर और आखिरी मैच 25 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं टेस्ट मैच की बात करें तो पहला मैच 6 दिसंबर को और आखिरी 3 जनवरी को खेला जाएगा। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Skz52g

No comments:

Post a Comment

5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

तीसरे T20I में इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (70) और सैम करन (नाबाद 41) की पारियों की बदौलत 201/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत...