भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच से जुड़े तमाम लाइव अपडेट्स और लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए आप इंडिया टीवी हिंदी के साथ बने रहें। इंडिया वस वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। जहां भारत अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ खेल रही है तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और इविन लुईस के न खेलने से थोड़ी दबाव में होगी। इसके अलावा वेस्टइंडीज को अपने कोच स्टुअर्ट लॉ की सेवाएं भी टीम को नहीं मिल पाएंगी जो आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पहले दो मैचों के लिए निलंबित किए जा चुके हैं। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PLxPDy
No comments:
Post a Comment