Reality Of Sports: पाकिस्तान के इस क्रिकेटर पर बरकरार रहेगा 10 साल का बैन

Monday, 22 October 2018

पाकिस्तान के इस क्रिकेटर पर बरकरार रहेगा 10 साल का बैन

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट ने पूर्व सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में फिक्सिंग से जुडे़ मामले में लगे 10 साल के प्रतिबंध को बरकरार रखा है। जमशेद उन छह खिलाड़ियों में शामिल थे जिन पर कई बार स्पॉट फिक्सिंग करने का आरोप लगा था। इस साल अगस्त में इस मामले में उन्हें भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने 10 साल के प्रतिबंध की सजा सुनाई थी।   पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ स्वतंत्र जांचकर्ता ने उन पर लगे प्रतिबंध को पूरी तरह सही पाया और यह सजा बरकरार रहेगी।’’  जमशेद ने पाकिस्तान के लिए दो टेस्ट, 48 एकदिवसीय और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। पीएसएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पंचाट ने जमशेद के अलावा शारजील खान, खालिद लतीफ, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद नवाज को अलग-अलग सजा सुनायी है। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2q4GbLt

No comments:

Post a Comment

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए स्क्वाड में किया बदलाव, ग्रीव्स और किंग को किया शामिल

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए अपने स्क्वाड में बदलाव का ऐलान किया है,...