23 नवंबर से शारजाह में शुरू हो रहे टी10 लीग में कई भारतीय सितारे जौहर दिखाते नजर आएंगे। भारत के कई पूर्व खिलाड़ी इस लीग में खेलेंगे। हाल ही में संन्यास लेने वाले प्रवीण कुमार, आर पी सिंह, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, रीतेंदर सिंह सोढ़ी के अलावा जहीर खान भी इस लीग का हिस्सा बनने को तैयार हैं। टी10 लीग के चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने खुद इस बात की जानकारी दी है। मुल्क ने अपने बयान में कहा, 'मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने इस सीजन के लिए आठ भारतीय खिलाड़ियों को साइन किया है। दूसरे सीजन में आठ भारतीयों के साथ हम लोगों ने करार किया है।'from India TV: sports Feed https://ift.tt/2S62SvH
No comments:
Post a Comment