विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विश्व रिकॉर्ड बना डाला। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ विराट कोहली ने सबसे तेज 10,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर ये विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। सचिन ने 259 पारियों में इस रिकॉर्ड को बनाया था। वहीं, अब विराट कोहली ने इस उपलब्धि को सिर्फ 205 पारियों में हासिल कर लिया है। साफ है कि विराट कोहली ने सचिन से 54 पारी पहले इस रिकॉर्ड को बनाया है। दूसरे वनडे में विराट कोहली को 10,000 रन बनाने के लिए 81 रन चाहिए थे जो कि उन्होंने आसानी से बना लिए और इसके साथ ही उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना डाला। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2OIVfgy
No comments:
Post a Comment