न्यूयॉर्क: अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर के मैच में बड़ी बहन वीनस को मात देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने वीनस को 71 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-2 से आसान मात दी। अगले दौर में सेरेना का सामना इस्टोनिया की काइया कानेपी से होगा। कानेपी ने पहले ही दौर में रोमानिया की सिमोना हालेप को मात देकर यहां तक का सफर तय किया है। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Q0mIr8
No comments:
Post a Comment