Reality Of Sports: हार के बाद भी जमकर रही है बांग्लादेश की तारीफ, हर कोई कर रहा है जज्बे को सलाम

Saturday, 29 September 2018

हार के बाद भी जमकर रही है बांग्लादेश की तारीफ, हर कोई कर रहा है जज्बे को सलाम

एशिया कप फाइनल के रोमांचक मुकाबले में भारत से मिली हार के बाद भी स्थानीय मीडिया ने बांग्लादेश के प्रदर्शन की तारीफ की। सलामी बल्लेबाज लिटन दास की पहली शतकीय पारी के बाद भी बांग्लादेश 50 ओवर के इस मुकाबले में महज 222 रन बना सका। भारत को इस लक्ष्य को पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। छठे विकेट के लिए रविन्द्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार ने 45 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और चोटिल केदार जाधव ने नाबाद 23 रन की पारी खेल टीम की जीत सुनिश्चित की।  बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार की हेडलाइन थी, ‘‘टाइगर्स (बांग्लादेश टीम) बहुत कम अंतर से चूक गए।’’ इस अंग्रेजी अखबार ने लिखा, ‘‘टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत के बाद टीम की बल्लेबाजी बिखर गई, लेकिन बांग्लादेश को अपनी गेंदबाजी पर फख्र होना चाहिए। वे कई बार जीत के करीब पहुंच कर चूक गए।’’ एक अन्य अखबार डेली न्यू एज ने शीर्षक दिया, ‘‘निडर बांग्लादेश थोड़ा पीछे रह गया।’’ अखबार ने लिटन दास को देश का भविष्य बताते हुए लिखा कि उन्होंने 117 गेंद में 121 रन की पारी में अपना कौशल दिखाया। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2OY3qlf

No comments:

Post a Comment

116 रन, 12 छक्के और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अजमतुल्लाह उमरजई ने शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास

अजमतुल्लाह उमरजई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रन बनाए, जिसमें 12 शानदार छक्के शामिल थे। इ...