जकार्ता: भारत के मुक्केबाज अमित पंघल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे हैं. राष्ट्रमंडल खेलों के सिल्वर मेडल विजेता अमित ने फाइनल मुकाबले में रियो ओलम्पिक-2016 के गोल्ड मेडल विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात दी. अमित ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता के सामने डट कर खड़े रहे और बेहतरीन मुकाबला करते हुए गोल्ड जीत ले गए. दोनों के बीच बेहद रोचक मुकाबला हुआ.

कुछ ऐसा था अमित का सफर

राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर जीतने वाले अमित ने सेमीफाइनल में फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की थी. अमित के लिए यह जीत आसान नहीं रही. उन्हें शुरू से काफी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में अमित का डिफेंस काम आया जिसके दम पर वह ज्यादा अंक बटोरने में सफल रहे.

कार्लो पहले सेकेंड से ही बेहद आक्रामक थे और अमित पर मुक्के बरसा रहे थे. शुरुआत में अमित कमजोर पड़े, लेकिन वक्त रहते उन्होंने अपने गार्ड को संभाला और बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया. इस बीच वह कुछ अच्छे जैब मारने में भी सफल रहे. दूसरे राउंड में अमित ने अपने डिफेंस को और मजबूत किया. साथ ही कार्लो को चकमा देने की नीति अपनाई जो कारगर साबित हुई. इस नीति ने अमित को आक्रामक खेलने का मौका भी दिया जिससे वह सटीक पंच मारने में कामयाब रहे. तीसरे राउंड की शुरुआत अमित ने धैर्य को साथ की और कार्लो को गलती पर बाध्य किया. हालांकि कार्लो आक्रामकता के साथ अमित पर कुछ पंच मारने में सफल रहे लेकिन अमित ने तुरंत आक्रामकता का जवाब आक्रामकता से दिया. मुकाबला इतना कड़ा था कि पांच रेफरियों में से तीन ने अमित के पक्ष में फैसला किया तो वहीं दो ने कार्लो के.

from sports https://ift.tt/2PsIxOZ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
116 रन, 12 छक्के और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अजमतुल्लाह उमरजई ने शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास
अजमतुल्लाह उमरजई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रन बनाए, जिसमें 12 शानदार छक्के शामिल थे। इ...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़...
No comments:
Post a Comment