जकार्ता: भारत के प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. 60 साल के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार की जोड़ी 384 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

भारत का यह इन खेलों में 15वां गोल्ड है. इसी के साथ भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में जीते गए 15 स्वर्ण पदक की बराबरी कर ली है. भारत के ही सुमित मुखर्जी और देबाब्रत मजूमदार 333 अंक लेकर नौवें स्थान पर रहे. सुभाष गुप्ता सपन देसाई की भारतीय टीम 306 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रही.

इससे पहले अमित ने जीत बॉक्सिंग में गोल्ड

भारत के मुक्केबाज अमित पंघल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे हैं. राष्ट्रमंडल खेलों के सिल्वर मेडल विजेता अमित ने फाइनल मुकाबले में रियो ओलम्पिक-2016 के गोल्ड मेडल विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात दी. अमित ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता के सामने डट कर खड़े रहे और बेहतरीन मुकाबला करते हुए गोल्ड जीत ले गए. दोनों के बीच बेहद रोचक मुकाबला हुआ.

from sports https://ift.tt/2MKbhWo
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
116 रन, 12 छक्के और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अजमतुल्लाह उमरजई ने शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास
अजमतुल्लाह उमरजई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रन बनाए, जिसमें 12 शानदार छक्के शामिल थे। इ...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़...
No comments:
Post a Comment