Reality Of Sports

Friday, 3 July 2020

हाई कोर्ट ने आईओए अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना की याचिका पर विचार करने से किया इंकार

narinder batra Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के खिलाफ न्यायिक आदेश की कथित अवहेलना करने के लिये अवमानना कार्रवाई करने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। यह याचिका भारतीय कराटे संघ के महासचिव अंबेडकर गुप्ता ने दर्ज की थी। 

इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि बत्रा ने हाई कोर्ट के सात फरवरी को आईओए और खेल मंत्रालय को दिये आदेश की अवहेलना की। यह आदेश राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से संबंधित कोई फैसला करने से पूर्व अदालत को सूचित करने से जुड़ा था। 

गुप्ता ने दावा किया कि आईओए ने भारतीय रोइंग महासंघ के चुनावों के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किया और अदालत को बताये बिना नवगठित खेल संस्था को मान्यता देने संबंधी पत्र भी जारी किया। 

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और नजमी वजीरी ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह अपनी शिकायत एडवोकेट राहुल मेहरा के पास दर्ज कराएं जिनकी याचिका पर सात फरवरी का आदेश दिया गया था। 

अदालत ने कहा कि मेहरा से पहले ही यह पता लगाने के लिए कहा जा चुका है कि कौन कौन से खेल महासंघ खेल संहिता का पालन कर रहे हैं। ऐसे में वह इस अवमानना याचिका की शिकायत पर भी गौर कर सकते हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZAt85N

La Liga: Alvaro Morata Double Helps Atletico Madrid Stretch Unbeaten Run To 12 Games

Atletico Madrid's victory consolidated their third place on 62 points to stay well on course for a return to the Champions League next season.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31MoHrd

जापान की जे-लीग दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में शनिवार से होगी बहाल

Football Image Source : GETTY IMAGES

जापान की फुटबॉल लीग कोरोना वायरस महामारी के कारण चार महीने के विलंब के बाद इस हफ्ते के अंत में बहाल होगी। शनिवार को लीग बहाल होगी और गुरूवार को तोक्यो में कोरोना वायरस संक्रमण के 107 मामले सामने आये। 

दो महीनों में एक दिन में सबसे बड़ी संख्या में मामले इसी दिन दर्ज हुए और यह थोड़ी चिंता की बात है क्योंकि जापान ने वायरस पर नियंत्रण बनाया हुआ था। जे-लीग भी दुनिया भर में शुरू हुए खेलों की तरह महामारी के कारण दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेली जायेगी। 

इसमें अहम मुकाबला गत चैम्पियन योकोहामा और उरावा रेड्स के बीच होगा। शनिवार को सभी 18 टीमें खेल शुरू करेंगी। सत्र फरवरी में रोक दिया गया था और तब तक केवल एक ही दौर के मैच खेले गये थे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gsSwBr

इन दो बल्लेबाजों के अलावा मुझे और किसी से उतना डर नहीं लगा - कुलदीप यादव

Apart from these two batsmen, I was not scared of anyone else - Kuldeep Yadav Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी से मैदान पर काफी बारीकियां सीखने वाले भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव को उनकी कमी खलती है और उनका मानना है कि विकेट के पीछे पूर्व कप्तान के रहने से उनके जैसे गेंदबाजों को काफी मदद मिलती थी। धोनी ने पिछले साल विश्व कप के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। आईपीएल के जरिये उनकी वापसी के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल स्थगित हो गया है। कुलदीप ने कहा कि मैदान पर धोनी की कमी उन्हें खलती है जो विकेट के पीछे से काफी मददगार साबित होते थे। 

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के कार्यक्रम क्रिकेटबाजी में दीप दासगुप्ता से कहा,‘‘मैने जब कैरियर की शुरूआत की तो मैं पिच को भांप नहीं पाता था। धोनी के साथ खेलने के बाद मैंने वह सीखा। वह बताते थे कि गेंद को कहां स्पिन कराना है। वह फील्ड जमाने में भी माहिर थे। उन्हें पता होता था कि बल्लेबाज कहां शॉट खेलेगा और उसी के हिसाब से फील्ड लगाते थे।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘इससे मुझे अधिक आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी में मदद मिली। जब से वह वनडे क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, यह भी चला गया।’’ 

ये भी पढ़ें - कोरोनावायरस के कहर के बीच मोहम्मद शमी ने की नेट प्रैक्टिस, फार्महाउस पर जमकर बहाया पसीना

कुलदीप का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ऐसे दो बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले पर अंकुश लगाना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। पिछले साल लंबे समय खराब दौर का सामना करने वाले यादव ने कहा कि दोनों बल्लेबाजों में अनूठी क्षमतायें हैं। 

उन्होंने कहा,‘‘स्मिथ ज्यादातर बैकफुट पर खेलते हैं और काफी देर से भी खेलते हैं लिहाजा उन्हें गेंद डालना चुनौतीपूर्ण होता है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘वनडे में एबी डिविलियर्स बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका अलग ही अंदाज है। अब वह खेल को अलविदा कह चुके हैं जो अच्छी बात है। इनके अलावा मुझे और किसी बल्लेबाज से उतना डर नहीं लगा।’’ 

पिछले साल के खराब फार्म के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी तरकश में कुछ तीर कम थे और टीम में लगातार नहीं होने से भी उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा। उन्होंने कहा,‘‘मैंने विश्व कप 2019 के लिये जाने से पहले काफी तैयारी थी लेकिन मैं आईपीएल की विफलता से उबरना चाहता था। मैने ज्यादा विकेट नहीं लिये लेकिन विश्व कप में अच्छी गेंदबाजी की।’’ 

ये भी पढ़ें - यूनिस खान के खिलाफ फ्लावर के बयान पर पाक टीम मैनेजमेंट ने किया टिप्पणी से इनकार

कुलदीप ने कहा,‘‘उसके बाद से मैं टीम में भीतर बाहर होता रहा। लगातार नहीं खेलने पर आप दबाव में आ जाते हैं और आत्मविश्वास भी हिल जाता है। मेरे कौशल में भी कुछ कमी रह गई थी।’’ 

उन्होंने बताया कि साथी स्पिनर युजवेंद्र चहल से उनका खास रिश्ता है जिनकी मैदान से भीतर और बाहर राय को वह काफी तवज्जो देते हैं। उन्होंने कहा,‘‘उसने हमेशा मेरा ध्यान रखा है। एक बड़े भाई की तरह। इतने सारे मैच खेलने के बाद भी मैदान के बाहर भी वह मुझे क्रिकेट और क्रिकेट से इतर सलाह देता है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘यह तालमेल मैदान पर भी नजर आता है। हमारे बीच कभी प्रतिस्पर्धा नहीं रही। पिछले साल भी हम में से एक को ही मौका मिलता रहा है। हमने तालमेल में हमेशा अच्छी गेंदबाजी की और विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के होने से काफी मदद मिलती थी।’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gnuXK9

Bayern Munich Confirm Signing Of Leroy Sane From Manchester City

Bayern Munich on Friday confirmed the signing of Germany winger Leroy Sane from Manchester City on a five-year contract for reportedly at least 50 million euros.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gsSV6V

Virat Kohli Shares "Throwback To Fatter Times" On Harbhajan Singh's 40th Birthday

Harbhajan Singh turned 40 on July 3 and Virat Kohli posted a hilarious wish for the off-spinner.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3dY0wbP

कोरोनावायरस के कहर के बीच मोहम्मद शमी ने की नेट प्रैक्टिस, फार्महाउस पर जमकर बहाया पसीना

Mohammed Shami returns to net practice, sweats heavily with brother at farmhouse Image Source : TWITTER/MDSHAMI11

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोनावायरस के कहर के बीच नेट प्रैक्टस करते दिखाई। शमी ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी इस प्रैक्टिस का वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने भाई को गेंदबाज कर रहे हैं। बता दे, दुनियाभर में फैली इस महामारी की वजह से भारत में क्रिकेट से जुड़ी सभी खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। कई देशों ने अपने खिलाड़ियों का ट्रेनिंग सेशन बहाल कर दिया है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

शमी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा 'क्वालिटी प्रेक्टिस सेशन मेरे फॉर्म हाउस पर सभी भाइयों के साथ'

शमी से पहले भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा भी नेट प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए थे। 

उल्लेखनीय है, कोरोनावायरस के कहर के बीच क्रिकेट की बहाली के लिए आईसीसी ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए। इनमें गेंद पर लार के बैन के साथ-साथ दर्शकों की गैरमौजूदगी में मैच जैसे नियम शामिल है। गेंद पर लार के बैन से गेंदबाजों को टेस्ट क्रिकेट में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मोहम्मद शमी ने हाल ही में कहा था कि इसका आदि होने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा।

ये भी पढ़ें - विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने दी हरभजन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

शमी ने कहा था "सलाइवा का उपयोग करना हमारी आदत में शुमार है। इसे वैक्स या वैसलीन से बदलना काफी मुश्किल होगा। हमें देखना होगा कि बाकी की चीजें किस तरह से काम करती हैं और हमें कम से कम एक महीने का समय चाहिए होगा इसका आदी होने में, नहीं तो इससे निश्चित तौर पर गेंदबाजों को परेशानी होगी।"

शमी ने हाल ही में एक अन्य इंटरव्यू में यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने के लिए खुद को भाग्यशाली बताया था। शमी ने कहा था "मैं भाग्यशाली हूं कि दूसरे छोर से बुमराह गेंदबाजी करता है। उसकी सटीकता और गति शानदार है। हम मैदान के बाहर और मैदान पर भी बहुत सारी बातें करते हैं। हम एक दूसरे की ताकत को समझते हैं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालते हैं। उसके साथ गेंदबाजी करना वास्तव में मेरे लिए काफी अच्छा काम करता है। जब बल्लेबाज उसकी गति को नकारने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो मैं गेंदबाजी करने आता हूं और अपने स्विंग से उन्हें चौंका देता हूं। बुमराह एक जबरदस्त गेंदबाज हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38qGlC0

अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे के इवेंट में श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीती, जबकि आकाश अंबानी ने भी रेस में हिस्सा लिया। इ...