Tuesday, 5 May 2020
Juventus Players Return To Training Without Quarantined Cristiano Ronaldo
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3dryohz
ट्रेनिंग के लिए नोवाक जोकोविच को गलती से दी थी क्लब ने इजाजत, अब मांगी माफी
मैड्रिड। स्पेन में लॉकडाउन नियम तोड़कर नोवाक जोकोविच ने जिस क्लब में अभ्यास किया था, उस क्लब ने माफी मांगते हुए कहा है कि उसने गलती से सर्बिया के इस नंबर एक खिलाड़ी को अभ्यास की अनुमति दे दी थी। जोकोविच ने सोमवार को अपना अभ्यास का वीडियो डाला था। कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में क्लब में अभ्यास करने की अनुमति नहीं है।
जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था जिसमें मारबेला शहर में एक टेनिस क्लब में वह दूसरे व्यक्ति के साथ खेल रहे हैं। सर्बिया के जोकोविच इसी शहर में रह रहे हैं। स्पेन ने सोमवार को लॉकडाउन में कुछ ढील दी है।
कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद से मार्च से यहां लॉकडाउन लागू है। अब पेशेवर खिलाड़ियों को अभ्यास पर लौटने की छूट है लेकिन खेल क्लब और स्टेडियम अगले हफ्ते तक बंद रखने के निर्देश हैं।
ये भी पढ़ें - विश्व तीरंदाजी ने आंशिक बेरोजगारी के अंदर शामिल किए अपने 13 कर्मचारी
पुऐंते रोमानो मारबेला टेनिस क्लब ने एक बयान में कहा,‘‘हम माफी चाहते हैं कि नियम को ठीक से समझ नहीं पाये। इससे जोकोविच या किसी और को भी असुविधा हो सकती थी। हमें लगा था कि चार मई से सभी पेशेवर खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं और इसी वजह से हमने अनुमति दे दी।’’
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3foKSIA
नहीं रहा विराट कोहली का 11 साल पुराना साथी ब्रूनो, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावुक संदेश
कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक खास पेट अब इस दुनिया में नहीं रहा। कप्तान विराट कोहली के पास ब्रुनो नाम का एक पालतु कुत्ता था जो कि आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने प्यारे पेट के जाने के बाद कोहली काफी दुखी हैं और उन्होंने इस गम में सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा।
विराट ने ब्रुनो की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''रेस्ट इन पीस ब्रूनो। तुम 11 साल हमारे साथ रहे, लेकिन तुम्हारे साथ हमारा जिंदगीभर का कनेक्शन है। आज तुम एक बेहतर जगह पर चले गए हो। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।''
Rest in peace my Bruno. Graced our lives with love for 11 years but made a connection of a lifetime. Gone to a better place today. God bless his soul with peace 🙏❤️ pic.twitter.com/R1XSF3ES5o
— Virat Kohli (@imVkohli) May 6, 2020
ब्रुनो नाम के इस पेट के साथ विराट अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते थे तो वहीं अनुष्का से शादी के बाद भी विराट और अनुष्का ब्रूनो के साथ खेलते रहते थे, लेकिन अब ब्रूनो की मौत के बाद विराट ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने इस साथी के जाने का दुख जताया है।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण विराट कोहली मुंबई स्थित अपने घर पर हैं। इस महामारी के कारण खेल आयोजन पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है यही कारण है वह न्यूजीलैंड दौरे के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।
हालांकि समान्य स्थिति होने पर वह अभी इंडियन प्रीमियर में खेल रहे होते। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं लेकिन कोविड-19 के कारण आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2L7WSjq
मैदान पर वापस लौटने से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों का आश्वासन चाहते हैं ब्राजीली फुटबॉलर्स
साओ पाउलो। ब्राजील के फुटबॉलरों ने कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बाद दोबारा मैदान पर लौटने से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों से आश्वासन मांगा है। सोलह प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों ने सोमवार को जारी संयुक्त वीडियो में कहा कि खिलाड़ियों की सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है और उसे ध्यान में रखकर ही ब्राजीली लीग को शुरू करने के बारे में फैसला लिया जाये।
उन्होंने कहा,‘‘ब्राजील के लोग फुटबॉल के दीवाने हैं और इसकी वापसी चाहते हैं। हम भी फिर मैदान पर जाना चाहते हैं लेकिन स्वास्थ्य के बारे में भी सोचना है।’’
इन खिलाड़ियों में पालमेइरास के फेलिपे मेलो, फ्लामेंगो के डिएगो और वास्को डा गामा के लिएंड्रो कास्टान शामिल थे। इस वीडियो के जारी होने के कुछ देर बाद ही ब्राजीली बास्केटबॉल लीग ने 2019-20 सत्र रद्द कर दिया।
ये भी पढ़ें - अभ्यास सत्र से पहले खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट कराने को तैयार हुआ बार्सिलोना
ब्राजील के कई फुटबॉल क्लबों में खिलाड़ियों ने मंगलवार से व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर दिया है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2A416Xk
टॉम मूडी ने की भविष्यवाणी, अगले 5-10 साल में बाबर आजम होगें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी का मानना है कि पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर में एक खास तरह की प्रतिभा है औक उसे खेलते हुए देखना काफी शानदार है। 'पिच साइड एक्सपर्ट' के एक पॉडकास्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान विशप और क्रिकेट विश्लेषक फ्रेडी वाइल्ड के साथ बातचीत में मूडी ने कहा कि बाबर अगले पांच से दस साल में दुनिया के सर्वेश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक होगा।
उन्होंने कहा, ''बाबर पिछले कुछ सालों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हम विराट कोहली के बारे में बात करते हैं कि वह कितनी आसानी से बल्लेबाजी करते हैं। अगर आपको विराट कोहली को खेलते हुए देखना अच्छा लगता है तो एक बार आप बाबर आजम को भी जरूर देखिए, उसमें कुछ खास है।''
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के कोच मूडी ने कहा, ''मुझे लगता है कि आने वाले दस सालों में बाबर निश्चित रूप से दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों में से एक होंगे।''
यह भी पढ़ें- इंजमाम ने बताया, 2002 कराची बम धमाके के बाद रोने लगे थे न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी
हालांकि मूडी ने माना कि मौजूदा समय के आंकड़े बाबर आजम को टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल नहीं करता है लेकिन आने वाले कुछ सालों में ऐसा जरूर होगा।
उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि इस समय यह कहना बेमानी होगा कि बाबर के आंकड़े दुनिया के बाकी बल्लेबाजों से बेहतर है। बार का पाकिस्तान में बल्लेबाजी औसत 67 का रहा है जबकि पाकिस्तान से बाहर वह 37 की औसत से रन बनाए हैं लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि इस दौरान वह विदेशी धरती पर बहुत कम ही मैच खेले हैं।''
पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 26 टेस्ट मैच खेलने वाले बाबर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पांचवे स्थान पर हैं। बाबर से पहले स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, मार्नस लाबुशेन और केन विलियमसन मौजूद हैं।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2L4Tiqp
शेन वॉर्न की बात पर असहमति जताते हुए बोले चेतन शर्मा, 'क्रिकेट को ना बनाएं सर्कस'
कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पिछले काफी दिनों से खेल गतिविधियां ठप पड़ी है, हालांकि अब कुछ देशों में फुटबॉल, गोल्फ जैसे खेल खेलने की अनुमति मिल गई है। इस महामारी की वजह से क्रिकेट लेकिन अभी तक ठप पड़ा है। पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है कि क्रिकेट की दोबारा वापसी के दौरान लार और पसीने पर बैन लगाया जाए ताकी खिलाड़ी इस बीमारी से दूर रह सकें। इसके बदले आईसीसी गेंद को चमकाने के लिए किसी अन्य चीज का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।
आईसीसी के इस विचार से कुछ खिलाड़ियों ने सहमति जाताई है तो कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि गेंदबाजों के लिए यह नाइंसाफी है। वहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने गेंद को एक तरफ से भारी बनाने की सलाह दी थी। वॉर्न ने कहा था कि ‘‘गेंद को एक तरफ से भारी क्यों नहीं बनाया जा सकता ताकि ये हमेशा स्विंग लें। यह एक टेप लगाई हुई टेनिस गेंद या लॉन बॉल की तरह रहेगी।’’
वॉर्न के इस सुझाव से भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने असहमति जताई है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में चेतन ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम मामले को ज्यादा पेचीदा बना रहे हैं। क्रिकेट को जैसा है वैसा ही रहने दें। इसे सर्कस न बनाएं। मेरे विचार से जब यह महामारी खत्म होगी क्रिकेट फिर वहीं से शुरू होगा। अगर किसी मैच में खेल रहे सभी क्रिकेटर नेगेटिव मिलते हैं तो फिर क्या समस्या है? यही एक तरीका है। खेल में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है।'
ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की जीत को रवि शास्त्री ने बताया सबसे खास
उन्होंने कहा, 'गेंद पर लार या पसीना ना लगाने की यह बहस अव्यवाहारिक है। अपने होंठों और माथे को हाथ लगाना इंसानी स्वभाव का हिस्सा है। इसी तरह जब आप गेंद को छूते हैं, उस पर आपका लार और पसीना होगा। जब आपका मुंह सूख जाता है या आप पानी पीते हैं तो क्या अपने मुंह पर हाथ नहीं लगाते? इससे बचा नहीं जा सकता।'
उन्होंने कहा, 'गेंद की चमक से स्पिनर्स को ड्रिफ्ट हासिल करने में मदद मिलती है। अगर विकेट में टर्न है, तो कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अगर अच्छी बल्लेबाजी विकेट है तो स्पिनर्स को भी शाइन की जरूरत होती है जिससे वे बल्लेबाजों को चमका दे सकें।'
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2WKncpB
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की जीत को रवि शास्त्री ने बताया सबसे खास
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज में मिली जीत को अपने करियर का सबसे यादगार पल करार दिया। भारतीय टीम 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी। भारत एशिया की पहली टीम है जो यह कारनामा किया। इस टेस्ट सीरीज के अलावा शास्त्री ने साल 1985 में लिमिटेड ओवर्स के लिए अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे को भी याद किया।
'सोनी टेन' के एक कार्यक्रम में बात करते हुए शास्त्री ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैं एक कोच के अलावा साल 1985 में एक खिलाड़ी के तौर भी पर भारतीय टीम का हिस्सा रह चुका हूं। मेरे लिए यह एक शानदार एहसास है। 2018-19 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना काफी मुश्किल था। क्योंकि 71 सालों में कोई भी एशियाई टीम ऐसा नहीं कर पाई थी लेकिन 1985 में जो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलने गई थी वह मौजूदा टीम से भी बेहतर थी। हालांकि मैं दोनों ही टीमों का हिस्सा रह चुका हूं और दोनों ही जीत मेरे लिए खास है।''
यह भी पढ़ें- 1985 की भारतीय टीम, वर्तमान में कोहली की टीम इंडिया को भी दे सकती थी टक्कर - रवि शास्त्री
आपको बता दें कि भारतीय टीम 2018-19 में कोहली के नेतृत्व में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। यहां भारतीय टीम को पहले ही मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 1000वीं इंटरनेशनल जीत थी। इस हार के बाद भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी की और सीरीज 2-1 से अपने नाम किया। इस तरह टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली ऐशियाई टीम बनी।
इसके अलावा शास्त्री ने साल 1985 में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई उस भारतीय टीम का भी जिक्र किया में जिसने कंगारू टीम को करारी मात दी थी।
यह भी पढ़ें- भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास होती हैं दिलचस्प बातें – आर. अश्विन
शास्त्री ने कहा, ''मैं कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहा हूं और 1985 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम का भी, दोनों में काफी अंतर है। मैं तो यह सकता हूं कि 1985 में जो भारती टीम थी वह आज के मौजूदा टीम से भी बेहतर थी।''
उन्होंने कहा, ''इस पर किसी तरह का कोई सवाल नहीं उठता है। वह टीम (1985) सफेद गेंद क्रिकेट में किसी भी टीम को हरा सकती थी। वह एक बेहतरीन टीम थी।''
शास्त्री ने कहा, ''अगर आप उस टीम की तुलना 1983 विश्व कप टीम से करेंगे तो आप देखेंगे कि उसमें 80 प्रतिशत खिलाड़ी वही हैं जो विश्व कप टीम में थे लेकिन कुछ नए युवा खिलाड़ी टीम में आए जिन्होंने खेल के अंदाज को पूरी तरह से बदल कर दिया था। इसमें खास तौर से शिवरामाकृष्णन, सदानंद विश्वनाथ और अजहरुउद्दीन जैसे खिलाड़ी शामिल थे।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3ba9a5u
LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला, कुछ ही देर बाद टॉस
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया और धनंजय डि सिल्वा की कप...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...