Reality Of Sports

Thursday, 2 April 2020

विराट कोहली ने बताया कि कैसे टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें बेहतर इंसान बनाया

Virat Kohli told how Test cricket made him a better man Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलकर वह बेहतर इंसान बने। उन्होंने साथ ही कहा कि यह प्रारूप जीवन का प्रतिनिधित्व करता है जहां किसी व्यक्ति के पास मुश्किल समय में भागने का विकल्प नहीं होता। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल टीम के अपने पूर्व साथी केविन पीटरसन से इंस्टाग्राम लाइव पर बात करते हुए कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने जज्बे, अपने करियर के सबसे बदतर दौर, वह वेगन कैसे बने और कोविड-19 जैसे वैश्विक संकट के दौरान सहज जीवन जी पाने के लिए आभारी होने पर बात की।

पसंदीदा प्रारूप के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट। मैंने पांच बार यह कहा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि यह जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। आप रन बनाओ या नहीं, जब अन्य बल्लेबाजी कर रहे हों तो आपको ताली बजानी होती है। आपको अपने कमरे में वापस लौटने के बाद अगले दिन उठकर फिर मैदान में उतरना पड़ता है।’’ 

भारत की ओर से 86 टेस्ट में 27 शतक की मदद से 7240 रन बनाने वाले कोहली ने कहा, ‘‘आपको दिनचर्या का पालन करना होता है, फिर आप चाहे इसे पसंद करो या नहीं। यह जीवन की तरह है जहां आपको पास प्रतिस्पर्धा पेश नहीं करने का विकल्प नहीं है। टेस्ट क्रिकेट ने मुझे बेहतर इंसान बनाया।’’ 

शानदार टेस्ट क्रिकेटर रहे पीटरसन ने चार दिवसीय टेस्ट के विचार को खारिज करने के लिए कोहली की सराहना की। पीटरसन ने कहा, ‘‘मुझे विचार-विमर्श के लिए बुलाया गया और मैंने उन्हें कह दिया कि अगर विराट कोहली नहीं चाहता कि चार दिवसीय टेस्ट हो तो ऐसा नहीं होगा।’’ 

पीटरसन की यह बात सुनकर कोहली भी हंसने लगे। मैदान पर कोहली के आक्रामक रवैया को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिलती रही है लेकिन भारतीय कप्तान का मानना है कि उनके लिए आक्रामकता लुत्फ उठाने का एक प्रकार है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि सिर्फ कप्तान होने के कारण मुझे अपने रवैये में बदलाव करने की जरूरत है। जरूरी है कि मैं लुत्फ उठाऊं और इसके बाद रणनीति आती है।’’

कोहली ने हालांकि कहा कि वह अपने जीवन में कभी एबी डिविलियर्स के खिलाफ छींटाकशी नहीं करेंगे क्योंकि वह उनका काफी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपसी सम्मान के मामले में आईपीएल की बड़ी भूमिका रही है। मैं कभी एबी के साथ ऐसा (छींटाकशी) नहीं कर पाऊंगा। हमारे बीच ऐसी मित्रता है जो इन चीजों से काफी अधिक समय तक बरकरार रहेगी।’’

कोहली ने कहा कि उन्हें डिविलियर्स और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बल्लेबाजी करना सबसे अधिक पसंद है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे उन लोगों के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है जो विकेटों के बीच मेरी दौड़ को समझते हैं। आपको मेरे रन लेने के फैसलों को समझना होगा। मुझे धोनी और डिविलियर्स के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है, हमें रन लेने के लिए बोलने की जरूरत नहीं होती क्योंकि हम एक दूसरे को देखते हैं और हमें पता है कि कब रन लेना है।’’

शाकाहारी बनने के बारे में कोहली ने बताया कि कैसे 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में सर्वाइकल की समस्या हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी छोटी अंगुलियों में कुछ महसूस ही नहीं होता था। मैंने साथ ही महसूस किया कि मेरे पेट में अम्लता की समस्या है और मेरी हड्डियों से कैल्शियम कम हो रहा है। मैंने मीट खाना बंद कर दिया और मैंने कभी इससे बेहतर महसूस नहीं किया।’’

कोहली ने दोहराया कि वह 2023 तक सभी प्रारूपों में खेलना पसंद करेंगे और 2014 का इंग्लैंड दौरा उनके करियर का सबसे मुश्किल समय था जब उन्हें लगने लगा था कि विफलता से बचा नहीं जा सकता। दुनिया भर में लाखों लोगों के हीरो कोहली का भी हीरो है। इसमें से एक पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिन्हें वह लियोनल मेस्सी से अधिक पसंद करते हैं। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/347Jvsz

Coronavirus : बेल्जियम फुटबॉल लीग का सुझाव, क्लब ब्रूजे को विजेता घोषित कर खत्म करें मौजूदा सत्र

Coronavirus: Belgiam Football League suggested, finish the current season by declaring Club Bruje the winner Image Source : TWITTER

पेरिस। दुनियाभर में तेजी से फैल रही कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए बेल्जियम फुटबॉल लीग ने सुझाव दिया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सत्र जल्दी खत्म कर दिया जाए। इसी के साथ उन्होंने विजेता का फैसला करने को भी कहा है। बेल्जियम फुटबॉल लीग ने कहा है कि वर्तमान अंकतालिका को अंतिम माना जाए और जो टीम टॉप पर है उसे विजेता घोषित कर दिया जाए। अगर बेल्जियम फुटबॉल लीग के इस सुझाव पर अमल होता है तो  इस तरह का कदम उठाने वाली यह पहली यूरोपीय लीग होगी।

इस फैसले पर मुहर 15 अप्रैल को आमसभा में लगाई जायेगी। इसके मायने है कि क्लब ब्रूजे चैम्पियन होगा जिसके दूसरे स्थान पर काबिज जेंट से 15 अंक अधिक हैं।

बेल्जियम में कोरोना वायरस के 15348 मामले सामने आये हैं और एक हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहां भी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन प्रभावी है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2UFH7pH

ग्रीजमैन को बाहर करके नेमार को वापस ला सकती है बार्सिलोना : रिपोर्ट

Barcelona can bring Neymar back by excluding Grizman: report  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। स्पेनिश फुटबॉल लीग क्लब एफसी बार्सिलोना अपने स्टार खिलाड़ी एंटोनियो ग्रीजमैन से अलग हो सकता है। बार्सिलोना ग्रीजमैन से अलग होकर पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी नेमार को अपनी टीम में वापस ला सकता है। स्काई रिपोर्ट के अनुसार, नेमार ने 2018 में पीएसजी का दामन थामा था और बार्सिलोना तब से ही नेमार को अपने साथ जोड़ने के लिए बेचैन है।

ईएसएपीएनएफसी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसएजी में नेमार की कीमत 150 मीलियन है जबकि बार्सिलोना में ग्रीजमैन की कीमत 100 मीलियन है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बार्सिलोना की टीम ग्रीजमैन को बेचना चाहती है। फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ग्रीजमैन स्पेन में अपने पहले सीजन में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Jxl4Lu

Suresh Raina, Yuvraj Singh Relive Moments From 2011 World Cup Victory

India lifted the World Cup trophy in 2011, after a gap of 28 years, when they beat Sri Lanka in the final at the Wankhede Stadium on April 2 that year.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3bLp47i

Coronavirus : बीसीसीआई के पूर्व अंपायर गणेश अय्यर साथी अंपायरों और स्कोररों के लिये जुटा रहे हैं धन

Coronavirus: Former BCCI umpire Ganesh Iyer is raising money for fellow umpires and scorers Image Source : TWITTER

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट मैच नहीं होने से पूरी तरह से क्रिकेट पर निर्भर कई स्थानीय अंपायरों और स्कोररों को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य और बीसीसीआई के पूर्व अंपायर गणेश अय्यर की अगुवाई में अंपायरों का एक समूह उनके लिये उम्मीद की किरण लेकर आया है। 

अंपायरों के इस समूह ने विशेषकर उन अंपायरों और स्कोररों के लिये एक कोष तैयार किया है जो अपनी आजीविका के लिये पूरी तरह से स्थानीय मैचों पर निर्भर हैं। 

अय्यर ने पीटीआई से कहा,‘‘हम, अंपायरों ने आजीविका के लिये क्रिकेट पर निर्भर अंपायरों और स्कोररों की मदद के लिये एक ग्रुप बनाया है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हमने सदस्यों से स्वेच्छा से योगदान करने की अपील की है। हमने उन स्कोररों और अंपायरों की भी पहचान की है जो आजीविका के लिये स्थानीय मैचों पर निर्भर हैं।’’

अय्यर ने कहा,‘‘अभी तक हम 2.5 लाख रुपये जुटाने में सफल रहे हैं और धन जुटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। शुक्रवार तक 47 अंपायरों और 15 स्कोररों में से प्रत्येक को 3000 रुपये की धनराशि दी गयी। अगली किश्त अगले सात-दस दिन में दी जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि कुछ अंपायर और स्कोररों के बच्चे अच्छी नौकरी करते हैं और उन्होंने धनराशि लेने से इन्कार कर दिया और पहले जरूरतमंदों की मदद करने को कहा। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3427E3w

टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से खेल महासंघों की वित्तीय स्थिति गड़बड़ाई

The postponement of Tokyo Olympics upset financial condition of sports federations  Image Source : GETTY IMAGES

लुसाने। कोरोना के कहर के कराण  अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है। इस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक स्थगित और खेल गतिविधियां ठप्प हो चुकी है। कई ऐसे खेल हैं जो ओलंपिक का हिस्सा हैं और अपनी कमाई के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से हर चार साल में मिलने वाली धनराशि पर निर्भर हैं। 

एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति तनावपूर्ण और निराशाजनक है। मूल्यांकन किया जाएगा लेकिन कई की नौकरियां खतरे में हैं। ’’ 

टोक्यो ओलंपिक में 28 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों को उपस्थित होना था और उन्हें आईओसी से पर्याप्त धनराशि मिलनी थी। लेकिन खेलों के 2021 तक स्थगित होने से उन्हें अभी यह धनराशि नहीं मिल पाएगी। 

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक ग्रीष्म खेलों के संघ के महासंघ (एएसओआईएफ) के महासचिव एंड्रयू रेयान ने कहा,‘‘हमारे कई अंतरराष्ट्रीय महासंघ हैं जिनके पास पर्याप्त धनराशि जमा है लेकिन अन्य महासंघ अलग तरह के व्यावसायिक ढांचे पर चलते हैं। उनकी आय का स्रोत प्रमुख खेल प्रतियोगिताएं हैं जो कि निलंबित हैं। अगर उनके पास पर्याप्त धनराशि जमा नहीं होगी तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।’’

अंतरराष्ट्रीय महासंघों में धन वितरण के लिये एएसओआईएफ ही जिम्मेदार होता है। टोक्यो खेलों में शामिल किये गये कराटे, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, क्लाइंबिंग तथा बेसबाल-सॉफ्टबाल यह धनराशि पाने के पात्र नहीं हैं। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/39wzCFD

Asian Cup 2027 Hosting Deadline Extended Over Coronavirus

Asian Football Confederation extended the deadline for preliminary bids for the 2027 Asian Cup on Thursday after the coronavirus pandemic caused major problems for football administrations.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ypMvo9

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...