Reality Of Sports: वर्ल्ड कप 2019, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच नंबर 32: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Monday, 24 June 2019

वर्ल्ड कप 2019, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच नंबर 32: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान इंग्लैंड आज ऐतिहासिक लॉर्डस स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। छह मैचों में चार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान टीम को अब अंतिम-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए बाकी बचे तीन में से दो मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड के लिए हालांकि, यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड और भारत का सामना करना होगा। पिछले 27 वर्षो में विश्व कप में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। कप्तान इयोन मॉर्गन की टीम पर उसी प्रकार की क्रिकेट खेलने का दबाव होगा जो वे पिछले दो साल से खेलते आए हैं। जेसन रॉय का चोटिल होकर बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/31VAy3I

No comments:

Post a Comment

भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर बजेगी शहनाई, 24 जून को अक्षिता संग लेंगे सात फेरे

भारतीय टीम के स्टार पेसर आकाशदीप बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों के कई ...