Reality Of Sports: विश्व कप 2019, वेस्टइंडीज बनाम भारत, मैच नंबर 34: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Wednesday, 26 June 2019

विश्व कप 2019, वेस्टइंडीज बनाम भारत, मैच नंबर 34: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर आज वेस्टइंडीज का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है और इसी क्रम को वह विंडीज के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी। पहले तीन मैच आसानी से जीतने बाद भारत को हालांकि अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन मोहम्मद शमी की आखिरी ओवर में लगाई गई हैट्रिक से भारत ने क्रिकेट के महाकुंभ में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली थी। भुवनेश्वर के चोटिल होने के बाद टीम में आए शमी का वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेलना तय माना जा रहा है। शमी और जसप्रीत बुमराह के ऊपर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाजी क्रम को रोकने का जिम्मा होगा। भारत के खिलाफ अहम मैच से पहले विंडीज को एक झटका लगा है। उसके स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2XxWdzY

No comments:

Post a Comment

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...