नेपियर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को तहस-नहस कर दिया। एक बार फिर से भारतीय स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके। जहां कुलदीप यादव ने 39 रन देकर 4 विकेट लिए तो वहीं चहल ने 43 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। मैच के बाद दोनों 'चहल टीवी' पर काफी मस्ती के मूड में नजर आए। दरअसल हर बार मैच के बाद युजवेंद्र अपनी 'चहल टीवी' पर मैच के टॉप परफॉर्मर से बात करते हैं। इस बार नंबर था कुलदीप यादव का जोकि चहल के स्पिन जोड़ीदार भी हैं। कुलदीप ने 4 विकेट झटके जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल था। चहल टीवी पर कुलदीप ने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर काफी बात की। उन्होंने कहा कि मैदान पर दोनों एक दूसरे की मदद करते हैं। बता दें कि कुलदीप पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर गए हैं। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2FU0ZhR
No comments:
Post a Comment