भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर से एमएस धोनी की स्टंपिंग ने सभी को अपना दीवाना बना दिया। केदार जाधव के 18वें ओवर में धोनी ने जिस तरह से रोस टेलर को चलता किया उसको देखकर खुद टीम के साथी खिलाड़ियों तक को यकीन नहीं हुआ। दरअसल भारत से मिले 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक विकेट खोती चली गई। पहले 23 के स्कोर पर भुवी ने गुप्टिल (15) को पवेलियन भेजा। उसके बाद शमी ने तूफानी से रन बना रहे कप्तान विलियमसन (20) को चलता किया। विलियमसन के बाद कॉलिन मुनरो (31) चहल का शिकार बने। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2WmuVc3
No comments:
Post a Comment