भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने अपने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गजब की बल्लेबाजी की और शानदार पारी खेली। लेकिन 27 साल के मयंक लगातार दूसरे टेस्ट में शतक से चूक गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट में ओपनिंग करते हुए मयंक ने 77 रन की अहम पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खतरनाक गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए दूसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा के साथ 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की। मयंक सयंम से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे थे तभी नाथन लायन की गेंद पर मयंक ने क्रीज से आगे निलकर शॉट खेला लेकिन इस बार गेंद उनके बल्ले पर ठीक तरीके से आई नहीं और लॉन्ग ऑन पर स्टार्क ने कैच ले लिया।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2F54wtl
No comments:
Post a Comment