भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (नाबाद 159) की बेहतरीन पारियों की मदद से भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने बिना किसी विकेट के 24 रन बना लिए हैं। वह अभी भी मेहमान टीम से 598 रन पीछे है। स्टम्प्स तक सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस 19 और उस्मान ख्वाजा पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Rzf8ag
No comments:
Post a Comment