भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी की इस साल की टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। आईसीसी ने ट्विटर के जरिए इसकी घोषणा की है। वनडे टीम में 11 में से चार खिलाड़ी भारतीय हैं। कप्तान कोहली के अलावा रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका का एक भी खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं अफगानिस्तान के राशिद खान ने टीम में जगह बनाई है। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को भी टीम में जगह मिली है। इसके अलावा इंग्लैंड के भी चार क्रिकेटर आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल हैं।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2HrsjGJ
No comments:
Post a Comment