Reality Of Sports: पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने की नस्लीय टिप्पणी, मंडराया बैन का खतरा!

Wednesday, 23 January 2019

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने की नस्लीय टिप्पणी, मंडराया बैन का खतरा!

डरबन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में एक-एक बराबरी कर ली। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद अपनी नस्लीय टिप्पणी से चर्चा में आ गए हैं। यही नहीं सरफराज की ये टिप्पणी उनको महंगी पड़ सकती है। दरअसल एक वायरल विडियो फुटेज में विकेटकीपिंग कर रहे सरफराज साउथ अफ्रीकी प्लेयर एंडिल फेहलुकवायो को 'काला' कहते हुए सुने जा रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी स्ट्ंप्स में लगे कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद से ट्विटर पर सरफराज की जमकर खिंचाई हो रही है। ट्विट पर लोग सरफराज को बैन करने तक की बात कर रहे हैं। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Dryg28

No comments:

Post a Comment

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे में उनके संन्या...