ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि उनके तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बाउंसर का का ज्यादा उपयोग नहीं कर पाए। लेकिन पेन ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को लगभग चेतावनी देते हुए कहा कि उनके बल्लेबाज टेस्ट सीरीज में शॉर्ट पिच गेंदों से निबटने के लिए तैयार रहें। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया अपने तीन बड़े तेज गेंदबाजों मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स के साथ उतरा था लेकिन तीनों ही भारतीय बल्लेबाजों पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके थे।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2CBfC6p
No comments:
Post a Comment