नई दिल्ली। ऐसे में जबकि टेलीविजन टॉक शो पर महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान पर क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल की सब ओर आलोचना हो रही है, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ मानते हैं कि इस विवाद के बाद दोनों बेहतर खिलाड़ी के रूप में सामने आकर मैदान पर अपनी चमक बिखेरेंगे। द्रविड़ ने क्रिकइंफो से कहा, "मैं समझता हूं कि दोनों खिलाड़ियों ने अब तक अपने खेल की पराकाष्ठा नहीं हासिल की है और मौजूदा विवाद से दोनों निखरकर निकलेंगे और एक खिलाड़ी के तौर पर खेल को हर प्रारूप में अपनी काबिलियत को साबित करेंगे।"from India TV: sports Feed http://bit.ly/2RWsmiI
No comments:
Post a Comment