भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भले ही मेजबान टीम सीरीज में पिछड़ रही हो लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन को लगता है कि उनकी टीम आने वाले मैचों में वापसी कर सकती है। 'वन न्यू नाओ' से बातचीत में फर्ग्यूसन ने कहा, 'पहले मैच में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। मुझे पता है कि हमें स्कोरबोर्ड में रन लगाने चाहिए थे। खिलाड़ियों को पता है कि उनसे कहां गलती हुई है और हम इससे बाहर आ जाएंगे। हम दूसरे वनडे में निश्चित तौर पर अच्छा करेंगे और हमें दूसरे मैच का बेसब्री से इंतजार है।'from India TV: sports Feed http://bit.ly/2FUGL7D
No comments:
Post a Comment