Reality Of Sports: जानें क्यों न्यूजीलैंड पुलिस ने टीम इंडिया पर जारी की चेतावनी

Sunday, 27 January 2019

जानें क्यों न्यूजीलैंड पुलिस ने टीम इंडिया पर जारी की चेतावनी

माउंट मोनगानुई। न्यूजीलैंड की ईस्टर डिस्ट्रिक्स पुलिस ने मेजबान टीम के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय टीम के दबदबे को बेजोड़ और दिलचस्प तरीके से दर्शाते हुए अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। भारत ने नेपियर में पहले वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराने के बाद यहां दूसरा वनडे 90 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।   इसके बाद ईस्टर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सोशल मीडिया पर मेहमान टीम की तारीफ की। भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर के साथ ईस्टर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,‘‘पुलिस फिलहाल देश की यात्रा पर आए एक समूह के सदस्यों के कारनामों को लेकर जनता को चेतावनी जारी करना चाहती है।’’   पुलिस ने लिखा,‘‘चश्मदीदों ने नेपियर और माउंट मोनगानुई दोनों जगह इस समूह द्वारा मासूम दिख रहे न्यूजीलैंड के लोगों को बुरी तरह पीटने की शिकायत की है। उन लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है जो ऐसी कोई चीज लेकर जा रहे हैं जो क्रिकेट के बल्ले या गेंद की तरह नजर आती है।’’   प्रशंसकों को यह पोस्ट काफी पसंद आई है और न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मजाकिया चेतावनी का स्क्रीनशाट साझा करते हुए लिखा, ‘‘बेहद चतुराईभरा।’’

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Rjk7HX

No comments:

Post a Comment

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय

अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...