लंदन। इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी डेनिएल हेजल ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। ऑफ स्पिनर हेजल ने इंग्लैंड के लिए सभी प्रारूपों में 141 मैच खेले और कुल 145 विकेट अपने नाम किए। वह इंग्लैंड की दो एशेज सीरीज जीत का हिस्सा भी रहीं। हेजल 2017 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम की सदस्य भी थीं लेकिन वह फाइनल में नहीं खेली थीं। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2UiBwmg
No comments:
Post a Comment