माउंट माउंगानुइ। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान टीम का लक्ष्य शनिवार को दूसरे वनडे में भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजने का होगा। एक दिवसीय प्रारूप में भारत के शीर्षक्रम के तीनों बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं। बोल्ट ने कहा,‘‘एक गेंदबाजी ईकाई के रूप में हम उनके शीर्षक्रम को दबाव में रखना चाहते हैं ताकि मध्यक्रम भी दबाव में आये। यदि हम पहले दस ओवर में तीन विकेट ले सके तो बाकी टीम पर दबाव बन जायेगा।’’ from India TV: sports Feed http://bit.ly/2MvWrQ5
No comments:
Post a Comment