ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने कुश्ती को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इस खेल ने पिछले तीन ओलंपिक में देश को पदक दिलाया है। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता बजरंग ने शनिवार को भाषा से कहा, ‘‘कुश्ती ऐसा खेल है जिसने पिछले तीन ओलंपिक में देश को पदक दिया है। 2008, 2012 और 2016 में इस खेल से देश को पदक मिला है। जो खेल देश के लिए पदक जीतता है उसे राष्ट्रीय खेल घोषित करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।’’ from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Th4D9s
No comments:
Post a Comment