माउंट माउंगानुई। भारत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और उसके बल्लेबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए किवी टीम के सामने 325 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। हालांकि कप्तान कोहली एक बार फिर से अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में कनवर्ट करने से चूक गए और 45 गेंदों में 43 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके जड़े। अपनी पारी के दौरान कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2TbFDjD
No comments:
Post a Comment