सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल के भारतीय टीम में आने से साबित हो गया है कि आगामी प्रतिभायें तेजी से ‘परिपक्व’ हो रही हैं और इससे टीम के भीतर प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। शॉ ने अक्टूबर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया जबकि गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला में टीम में जगह बनाई है। दोनों बल्लेबाजों ने एक साल पहले न्यूजीलैंड में भारत की अंडर 19 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई। धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कहा, ‘‘मेरा मानना है कि युवा खिलाड़ी तेजी से परिपक्व हो रहे हैं जिससे टीम में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। हर किसी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’’from India TV: sports Feed http://bit.ly/2FMMhdo
No comments:
Post a Comment