नयी दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ ने एशियाई कप में देश के ग्रुप चरण से हार पर निराशा व्यक्त करते हुए बुधवार कहा कि इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में वे इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। भारतीय टीम पहली बार नाकआउट में जगह बनाने के करीब थी लेकिन बहरीन के खिलाफ मैच के आखिरी समय में पेनल्टी पर गोल खाने के कारण उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। भारत को अंतिम 16 में पहुंचने के लिये इस मैच में ड्रॉ की दरकार थी लेकिन उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2RNppRp
No comments:
Post a Comment