भारतीय मध्यमक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल सोमवार को आईसीसी ने उनकी गेंदबाजी पर बैन लगा दिया है। इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से अंबाती रायडू को निलंबित कर दिया है। अंबाती रायडू को संदिग्ध एक्शन के चलते 14 दिन में टेस्ट देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब आईससीसी के 4.2 क्लॉज के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि रायडू को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के सिडनी में हुए पहले वनडे मैच में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का आरोपी पाया गया था। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Ti9Tts
No comments:
Post a Comment