सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने पहले टेस्ट में प्रभावित करने वाले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि उन्हें टेस्ट गेंदबाज के रूप में सुधार करने के लिये और समय की जरूरत है। 24 वर्षीय बायें हाथ के कलाई स्पिनर ने तीन विकेट हासिल किये जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे टेस्ट के तीसरे दिन भारत के सात विकेट पर 622 रन की घोषित पहली पारी के जवाब में 236 रन पर छह विकेट गंवाकर जूझ रही थी। लॉर्ड्स के बाद विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने कहा कि वह थोड़े नर्वस थे। उन्होंने शनिवार को कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने के लिये कुछ भी बदलाव नहीं किया है। मैं इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट खेल रहा हूं इसलिये थोड़ा नर्वस था।’’ कुलदीप ने कहा,‘‘मैं इतना क्रिकेट खेल चुका हूं कि मुझे ठीक ठाक जानकारी है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में मुझे शायद सुधार करने के लिये थोड़े और समय की जरूरत है। आप जितना अधिक लाल गेंद से खेलोगे, उतना ही ज्यादा आप सुधार कर सकते हो।’’from India TV: sports Feed http://bit.ly/2AyYQEG
No comments:
Post a Comment