भारतीय महिला क्रिकेट टीम मैदान के बाहर के विवाद को पीछे छोड़कर गुरुवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वेस्टइंडीज में विश्व टी20 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बार बड़ा विवाद हो गया था जब एकदिवसीय कप्तान मिताली राज और उस समय के कोच रमेश पवार के मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आ गए थे। मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह नहीं मिलने पर पवार पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी पर भी उनका करियर खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था क्योंकि इस पूर्व कप्तान ने उन्हें बाहर रखने का समर्थन किया था।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2sIFbOq
No comments:
Post a Comment